Terms & Conditions — नियम एवं शर्तें

हमारे मंच का उपयोग करने से पहले कृपया इन नियमों को ध्यान से पढ़ें।

1. सभी के लिए खुला मंच

मेरे अल्फ़ाज़ सभी के लिए एक खुला मंच है। यहाँ कोई भी व्यक्ति रजिस्टर करके अपनी रचनाएँ—जैसे शायरी, कविता, कहानी, विचार आदि—साझा कर सकता है।

2. मौलिक रचनाओं को बढ़ावा

हमारा उद्देश्य किसी भी लेखक या रचनाकार की रचना की नकल करना नहीं है। यदि आप किसी अन्य लेखक की रचना यहाँ साझा करते हैं, तो कृपया उस रचनाकार का नाम और उचित Credit अनिवार्य रूप से दें।

3. कॉपीराइट संबंधी आपत्ति

यदि किसी रचनाकार या सामग्री के वास्तविक स्वामी (Owner) को यह आपत्ति होती है कि उनकी रचना बिना अनुमति या उचित Credit के यहाँ प्रकाशित की गई है, तो हम प्राप्त शिकायत की समीक्षा के बाद उस सामग्री को हटाने का अधिकार रखते हैं। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित उपयोगकर्ता का अकाउंट ब्लॉक या प्रतिबंधित भी किया जा सकता है।

4. अपनी रचनाएँ साझा करें

हम सभी उपयोगकर्ताओं से अनुरोध करते हैं कि वे अधिक से अधिक अपनी मौलिक और स्वयं लिखी हुई रचनाएँ ही साझा करें। किसी अन्य वेबसाइट, पुस्तक, सोशल मीडिया या लेखक की सामग्री को बिना अनुमति कॉपी करके प्रकाशित करने से बचें।

हमारा उद्देश्य:

साहित्य और रचनात्मकता के लिए ऐसा मंच बनाना जहाँ लेखक अपनी आवाज़ के साथ आगे आएँ और पाठक अच्छी रचनाओं से जुड़ सकें।

User