दिल की टीस और सन्नाटा

Written by: Deepak Seth | 13 Sep 2026

दिल मे दबी कोई टिस तो है एक तस्वीर आँखों में छपी तो है यूँ ही आह नहीं निकल रही कही कोई कमी सी तो है। दिल मे दबी कोई टिस तो है.... नींद में कोई खलबली सी तो है ख़्वाबों में कोई मनचली तो है यूँ ही नहीं कोई याद आ रहा कही कोई आग लगी तो है। दिल मे दबी कोई टिस तो है.... शायरी में किसी का ज़िक्र तो है कुछ न सही मगर दिल्लगी तो है इस लॉकडाउन में हर तरफ सन्नाटा है फिर भी दिल मे कोई खलबली तो है। दिल मे दबी कोई टिस तो है.... एक तस्वीर आँखों में छपी तो है यूँ ही आह नहीं निकल रही कही कोई कमी सी तो है।

Comments (0)

You must be logged in to post a comment or reply.

Login Register

No comments yet. Be the first one to share your thoughts!

User