लाखों मिलेंगे राहों में तुमको...
मिले कोई हमसा अगर तो कहना!
थाम लेना किसी का भी हाथ...
जिंदगी भर निभाए अगर कोई
हमारे सिवा तो कहना!
खुशियों में हर कोई झूम लेता है साथ में,
गम में सिवा हमारे कोई थामे दामन तेरा तो कहना!
जवानी के संगी मिलेंगे अभी बहुत...
बुढ़ापे की तन्हाई में दे साथ,
करे कोई ऐसी वफ़ा तो कहना!
जिंदगी संग बिताना तो हर कोई लेगा मगर,
तुमको ही बना ले जिंदगी...
हो ऐसा अगर कोई तो कहना!
No comments yet. Be the first one to share your thoughts!