@neetu
अक्सर ही ऐसा होता है जब नाम तेरा जुबां पर आता है तो, धड़कनें मेरी थम जाती हैं....
कैसी कशिश है, तुझमें सनम जो देख कर ही तुझे मेरी हर तकलीफ़ कम हो जाती है।।
अब एक-एक लफ़्ज़ समझाने लगे गर तुम्हें, तो सदियाँ बीत जाएँगी!
आँखें पढ़ लो एक बार, बात सारी आईने की तरह साफ नज़र आएगी!!
गम मेरे हैं तो आँसू भी मेरे ही बहने दो,
थोड़ी देर तन्हाई के आगोश में रहने दो।
दिल-ओ-दिमाग में जंग छिड़ी है अभी,
वक्त देते हैं, एक दूसरे को समझने दो।
हवा का प्यारा सा झोंका जब छू जाए तेरे गालों को,
समझ जाना तब आधार मिल गया है मेरे अधरों को...
शायर नहीं हूँ मैं, नहीं कोई कवियत्री, बस दिल की आवाज को मेरे अल्फाज़ बयाँ करते।